School Prayer in Hindi : देश के हर विद्यालय सुबह सुबह प्रार्थना करवाई जाती है इसका एक मात्र मसकद है की छात्रो को भगवान के प्रति कृतज्ञ होना, प्राथना करने वालो को प्रार्थना करने के भगवान से लगाव रहता है और एक नई उर्जा शक्ति मिलती है जिससे पढाई में मन लगता है।
प्रार्थना करने से ईश्वर के ऊपर हमारा विश्वास बना रहता है हम हमेशा सच्चाई और अच्छाई के रास्ते में चलते है इसलिए हर विद्यालय में सुबह सुबह कक्षा शुरू होने से पहले प्रार्थनसत्र का आयोजन किया जाता है जिसमे स्कूल के छात्र से लेकर शिक्षकगण में शामिल होते है।
इतनी शक्ति हमें देगा दाता [1]
इतनी शक्ति हमें देगा दाता,
मन का विश्वास, कमजोर हो ना।
हम चलें नेक रस्ते पे, हमसे,
भूलकर भी कोई भूल हो ना।
दूर अज्ञान के हों अँधेरे,
तू हमें ज्ञान की रौशनी दे।
हर बुराई से बचते रहें हम,
चोट जितनी बड़ी जिन्दगी दे॥
बैर हो न किसी का किसी से,
भावना मन में बदले की हो ना,
हम चले नेक रस्ते पे, हमसे
भूलकर भी कोई भूल हो ना॥
हम न सोचें हमें क्या मिला है,
हम ये सोचें किया क्या है अर्पण
फूल खुशियों के बाँटे सभी में,
सबका जीवन भी बन जाये मथुबन।
अपनी करुणा का जल तू बहा दे,
करदे पावन हर एक मन का कोना,
हम चले नेक रस्ते पे, हमसे
भूलकर भी कोई भूल हो ना॥