हे जग त्राता विश्व विधाता…

त्राता: का अर्थ, जो त्राण करता हो, जस,हमारी रक्षा करने वाला व्यक्ति,

हे जग त्राता विश्व विधाता ,
हे सुख शांति निकेतन हे ॥

प्रेम के सिन्धु, दीन के बन्धु ,
दु:ख दारिद्र विनाशन हे ॥
हे जग त्राता विश्व विधाता ,
हे सुख शांति निकेतन हे ॥

नित्य अखंड अनंन्त अनादि ,
पूरण ब्रह्म सनातन हे ॥
हे जग त्राता विश्व विधाता ,
हे सुख शांति निकेतन हे ॥

जग आश्रय जग-पति जग-वन्दन ,
अनुपम अलख निरंजन हे ॥
हे जग त्राता विश्व विधाता ,
हे सुख शांति निकेतन हे ॥

प्राण सखा त्रिभुवन प्रति-पालक ,
जीवन के अवलंबन हे ॥
हे जग त्राता विश्व विधाता ,
हे सुख शांति निकेतन हे ॥

हे जग त्राता विश्व विधाता ,
हे सुख शांति निकेतन हे ॥
हे सुख शांति निकेतन हे ,
हे सुख शांति निकेतन हे ॥

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top